मंडी शिवरात्रि में 6 साल बाद लौटे मगरू महादेव

मंडी शिवरात्रि में 6 साल बाद लौटे मगरू महादेव। Magru Mahadev arrives at Mandi Shivratri after 6 years

मगरू महादेव मंदिरः
छतरी गांव में स्थित मगरू महादेव मंदिर कुल्लू जिला के आनी से मात्र आठ किलोमीटर, मंडी से 158 किलोमीटर तथा करसोग से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मगरू महादेव मंदिर सतलुज वर्गीय शैली में तीन मंजिलों में है, जो उत्तरी भारत के उत्कृष्ट मंदिरों में स्थान रखता है।
बाहर से साधारण लगने वाला यह मंदिर अंदर से पूर्णतया नक्काशी से सजा पड़ा है, जिसमें चित्रकारी के माध्यम से कई युगों का जिक्र किया गया है। 13वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर के भीतर शिव और पार्वती की पाषाण प्रतिमाएं दर्शनीय हैं। वर्ष भर यहां मेलों का आयोजन होता रहता है तथा दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।

You may also like...