45 सालों बाद मंडी शिवरात्रि में आयेंगे देव नाग छपलांदू

रियासतकालीन देवता छपलांदू नाग छतरी को इस बार मंडी शिवरात्रि महोत्सव में बुलाया जायेगा। करीब 45 सालों के बाद देवता मंडी शिवरात्रि में शरीक होंगे। देवता के कारिंदे भी शिवरात्रि महोत्सव में आने के लिए तयार है, लेकिन देवता का नाम पंजीकरण देवताओ की सूची में न होने के कारण मेला कमेटी की ओर से निमंत्रण नहीं भेजा जाता था।

देव छपलांदू नाग रियासतकालीन देवता है। मंडी शिवरात्रि में देवता मंडी रियासत के समय से ही आते थे। किसी कारणवस देवता का नाम पंजीकृत देवताओ की लिस्ट से कट गया था, लेकिन इस बार देवता व कारिंदे शिवरात्रि मेले में आने को तैयार है।

You may also like...