1 मार्च को शिवरात्रि के लिए रवाना होंगे आराध्य देव कमरुनाग

बड़ा देव कमरुनाग 1 मार्च को अपने मूल धंग्यारा से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि के लिए प्रस्थान करेंगे। बड़ा देव कमरूनाग 1 मार्च को अपने करीब पचास देवलुओं व कारकूनों के साथ शिवरात्रि में पहुंचेंगे। नाचन, बल्ह होते हुए मंडी शहर तक देवता की आवभगत की जाएगी। अलग अलग स्थानों पर देवता व उनके साथ आए देवलुओं की मेहमानबाजी के लिए तैयारियों शुरू हो गयी है।

IMG_1795

UPDATE 01-03-2016:

शिवरात्रि में आएंगे देव मगरू महादेव

अब जिला की छतरी मानगढ़ के देव मगरू महादेव अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे। सर्व देवता समिति के आग्रह पर देव मगरू महादेव के देवलुओं ने मंगलवार को बैठक पर शिवरात्रि में आने की हामी भरी है। शनिवार को देव मगरू महादेव के देवलुओं ने बजंतरियों के अस्वस्थ होने के कारण शिवरात्रि में न आने के बारे में सर्व देवता समिति को अवगत करवाया था लेकिन अब देवता के का¨रदो ने ने मेले में आने के बारे में फिर से सूचित किया है। अब बुधवार को देव मगरू महादेव अपने मूल स्थान से प्रस्थान करेंगे। उधर, सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि पहले देव मगरू महादेव के कारदारों ने शिवरात्रि में न आने के बारे में कहा था, पर अब देवलुओं ने बैठक कर देवता को शिवरात्रि मेले में लाने का फैसला लिया है। Source: Jagran

Edit: शिवरात्रि में अब नहीं आएंगे देव मगरू महादेव Source: Jagran

वहीं जनपद के प्रमुख देवता मगरू महादेव तीन मार्च से अपने मूल स्थान से 100 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी यात्रा पैदल तय कर शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचेंगे। जंजैहली होते हुए मगरुमहादेव का अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

You may also like...