शिवरात्रि में 215 पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्रशासन की ओर से 215 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र एक-दो दिन में भेजे जाएंगे। सालों बाद शिवरात्रि में शामिल होने वाले देवी देवताओं को निमंत्रण देने का निर्णय प्रशासन व सर्व देवता कारदार संघ की होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
सात मार्च से इस वर्ष छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। शिवरात्रि महोत्सव में मंडी रियासत के करीब तीन सौ देवी-देवता शिरकत करते हैं।
सर्व देवता कारदार समिति ने कुछ प्राचीन देवी देवताओं को बुलाने की इस वर्ष पहल की है लेकिन प्रथम चरण में प्रशासन की ओर से 215 निमंत्रण ही भेजे जा रहे हैं|
Source: Jagran.com
This news is summary of news to read more about this please click the link below:
http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-13494123.html